बिशारतगंज। बिशारतगंज के अंटुआ विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में चूहा घुस गया। इससे हुए फाॅल्ट की वजह से सोमवार को कस्बा सहित उपकेंद्र से जुड़े इलाके के करीब 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। विद्युत कर्मियों ने कड़ी में मशक्कत के बाद खराबी ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। कर्मियों ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में चूहा घुसने के कारण हुए फाल्ट से ट्रॉली के स्पॉट फट गए। विद्युत कर्मियों ने नए स्पॉट डालकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई। छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद