बरेली। श्री त्रिबटीनाथ मंदिर चल रही रासलीला में संदेश दिया गया कि भगवान सभी कलाओं से पूर्ण हैं। दुनिया को पाप, अत्याचार और अनाचार से मुक्त कराने के लिए वे जन्म लेते हैं। क्रोध, ईर्ष्या, मोह, अहंकार और काम विष की तरह होते हैं। रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं से ब्रजवासियों के कष्ट हरने के प्रसंग का मंचन किया गया। भगवान कालिया नाग से त्रस्त यमुना और ब्रजवासियों को अभय प्रदान करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण संजीव भूमिका भारत भूषण शर्मा ने की। रासलीला में विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल, राजेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।