फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे करें राशन कार्ड के लिए आवेदन

Sat, 07 Feb 2015 01:30 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अभी तक आवेदन के लिए फार्म भरकर कागजात लगाने होते थे और उसे कार्यालय में जमा करना होता था। शहर में सात लाख चार हजार एपीएल और दो लाख 60 हजार 607 उपभोक्ता बीपीएल व अंत्योदय के अंतर्गत चिह्नित हैं। आगे इनकी संख्या बढ़ेगी। कम से कम एपीएल के नए कार्ड धारक दो लाख से अधिक जुड़ेंगे। डीएसओ केएल तिवारी ने बताया कि कार्ड बनने के बाद एपीएल के लिए 10 रुपये, बीपीएल के लिए पांच रुपये अदा करने हाेंगे। अंत्योदय के लिए कोई शुल्क नहीं है। अभी दो लाख कार्ड छपकर आ गए हैं। इनका वितरण शुरू हो गया है। यह केवल खाद्य सुरक्षा गारंटी कानून लागू होने से पहले तक मान्य है।  
इस तरह करें आवेदन
खाद्य विभाग की वेबसाइट एफसीएस.यूपी.एनआईसी.इन पर एनएफएसए लिंक पर क्लिक करें और दिए गए फार्म के फार्मेट को भर दें। आवेदन फार्म भरने के बाद उसमें अपना फोटो अटैच करें और तमाम कागजातों जिसमें खाता संख्या, बैंक पास बुक, मतदाता आईडी, आधार कार्ड की पीडीएफ कापी लगाएं। जांच के बाद कार्ड जारी होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोकापी होगी मान्य
अगर राशन कार्ड छपकर आया नहीं है, लेकिन आवेदन किया जा चुका है तो विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन आपको दर्शाया जाएगा। इसकी फोटोकापी निकालकर डीएसओ से अटेस्ट करा लें और कहीं भी प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें