फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र की विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन की 12 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पांच साल पहले बहन का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह किला क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है। इसी बीच पवन का उसके घर आना-जाना हो गया। आरोप है कि आठ मई को पवन उसके घर आया और दोनों बच्चों को बाहर भेज दिया। इसके बाद विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। तब पवन ने उसे दवा दिलाई तथा धमकी दी कि अगर किसी को यह बात बताई तो उसके बच्चों को मार देगा। उसने घटना की जानकारी भाई को दी। हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने किला थाने में पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें