फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टॉफी दिलाने का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

Tue, 23 Apr 2024 06:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। टॉफी दिलाने का लालच देकर झाड़ियों में ले जाने के बाद पड़ोसी किशोर ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची के परिजनों के मुताबिक, बेटी रविवार को दोपहर करीब एक बजे घर पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर घर आया और टॉफी दिलाने के बहाने बेटी को साथ ले गया। झाड़ियों में ले जाने के बाद उसने बेटी से दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। खून से लथपथ हालत में वह जैसे-तैसे घर लौटी और परिजनों को पूरा वाकया बताया।
कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत ही भर्ती करके उसका उपचार शुरू कर दिया। सोमवार को बच्ची की मां फरीदपुर थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम के बारे में बताया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फिलहाल घर से फरार है। जल्द ही उसे पकड़कर किशोर सुधारगृह भेजा जाएगा। बच्ची का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें