फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया में बंधक बनाकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नौकरी का झांसा देकर एक युवती उसका दोस्त अपने साथ मलयेशिया ले गया। युवती के मुताबिक युवक ने वहां उन्हें बंधक बनाकर कई बार उनके साथ दुष्कर्म कि या। शिकायत मिलने पर विदेश मंत्रालय ने हस्तक्षेप किया तो युवती स्वदेश लौट सकी। इसके बाद युवक ने जबरन उसे लखनऊ लेजाकर कोर्ट मैरिज की। फिर नशे की हालत में उसे नवाबगंज बाईपास पर फेंककर फरार हो गए। थाना पुलिस के टरकाने पर युवती ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने सीओ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने बताया कि 10 मार्च को फेसबुक पर उसका संपर्क पूरनपुर निवासी एक युवक से हुई थी। युवती के मुताबिक दोस्ती के बाद युवक ने उसे मलेशिया लेजाकर नौकरी लगवाने की बात की। भरोसा करके वह उसके साथ चली गई। जहां युवक ने बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी युवती ने परिजन को दी तो उन्होंने विदेश मंत्रालय के सहयोग से बेटी को भारत बुला लिया। यहां आने के बाद युवक के परिजन तीन चार अज्ञात लोगों की मदद से उसे जबरन लखनऊ ले गए। वहां नशे की हालत में युवक ने उससे कोर्ट मैरिज की। आरोप है कि 9 जून को आरोपी उसे नशे की हालत में नवाबगंज में बाईपास मार्ग पर फेंककर फरार हो गए। थाना नवाबगंज में तहरीर देने पर पुलिस ने उसे टरका दिया। अब आरोपी उसकेे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे परेशान होकर युवती ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ नवाबगंज को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें