बरेली। दुष्कर्म के प्रति जागरूकता अभियान चला रही संस्था यूथ अगेंस्ट अनजस्टिस ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दुष्कर्म के प्रति छात्रों को जागरूक किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी संस्था दुष्कर्म पीड़ितों को ही नहीं बल्कि गलत आरोपों में फंसाए लगाए बेकसूर लोगों को भी न्याय दिलाने के लिए पहल कर रही है।
कार्यक्रम में यांत्रिकी विभाग के डीन प्रोफेसर एसके पांडेय, टी एंड पी सेल के डॉ. विनय ऋषिपाल और प्रबंध संकाय विभाग के डीन प्रोफेसर पीबी सिंह का सहयोग रहा। बताया गया कि इस संस्था से 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में करीब दो हजार लोग जुड़े हैं। संस्था के लोगों ने छात्र-छात्राओं को दुष्कर्म और अनैतिक शारीरिक शोषण के खिलाफ आवाज उठाने को कहा। कहा, लोगों की मानसिकता बदलकर ऐसे अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। इस अवसर पर डीन मैनेजमेंट प्रो. पीबी सिंह, प्रो. एसके पांडेय, डॉ. विनय ऋषिवाल, डॉ. मंजुला सिंह, अमित चतुर्वेदी, शुभ अग्रवाल, अभिषेक, वर्तिका आदि मौजूद रहे।