फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पहले ही दिन विवाहिता को देवर का साथ कमरे में कर दिया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नामर्द पति ने देवर के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर
विज्ञापन

- शादी की पहली रात ही देवर संग किया गया कमरे में बंद, दुष्कर्म की कोशिश
- शिकायत पर फंदा बांधकर की हत्या की कोशिश, एसएसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शादी के पहले दिन ही एक विवाहिता पर पति ने अपने भाई (देवर) के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। दोनों को कमरे में भी बंद कर दिया गया तो देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विवाहिता को पता चला कि उसका पति नामर्द है तो उसने इसकी शिकायत की। इस पर पति ने फंदे पर लटकाकर हत्या करने की कोशिश की। किसी तरह भागकर वह शिकायत लेकर थानेे पहुंची तो कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने अब एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र की एक युवती की शादी करीब तीन महीने पहले फरीदपुर के एक युवक से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि उसकी जेठानी ने यह रिश्ता कराया था। आरोप है कि शादी की पहली रात ही पति और अन्य ससुरालियों ने उसे देवर के साथ कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर शांत रहने को कहा गया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह उसने वहां से भागकर अपने आप को बचाया। इसके बाद लगातार उस पर देवर से संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता रहा। आसपास के लोगों से पता करने पर सामने आया कि पति किन्नर है। लगातार प्रताड़ित किए जाने पर परिजनों से इसकी शिकायत की तो ससुरालियों ने फंदे पर लटकाकर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों के पहुंचने पर पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें