फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर पर दुष्कर्म तो पति पर लगाया कुकर्म का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज की मांग के चलते प्रताड़ित कर बेघर की गई विवाहिता ने पति पर कुकर्म तो देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता के मुताबिक मामला परामर्श केंद्र में भी पहुंचा लेकिन ससुराली वहां नहीं पहुंचे। एडीजी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी अप्रैल 2018 में गांव रहपुरा चौधरी निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक ससुराली कुछ दिन बाद से ही दहेज में 50 हजार रुपये और एक कार की मांग के चलते उन्हें प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि इसके चलते पति उनके साथ कुकर्म करता था। देवर ने भी उन्हें अकेला पाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर ससुरालियों ने उन्हें पीटा और मुंह बंद रखने को कहा। शिकायत करने पर मामला परामर्श केंद्र पहुंचा तो ससुरालियों ने आने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें