फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। घर में अकेली 13 वर्षीय किशोरी से पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म की कोशिश। पीड़ित किशोरी के मुताबिक 18 सितंबर की दोपहर माता-पिता खेत पर चारा लेने गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले दोनों भाई घर में घुस आए। एक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, जबकि दूसरा निगरानी करता रहा। जब वह चिल्लाई तो आसपास के लोगों के पहुंचने के डर से धमकी देते हुए भाग गए। भोजीपुरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने पिता के साथ एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को पीटने के आरोप में चार पर रिपोर्ट
देवरनिया। रेप पीड़िता को पीटने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिछले साल गांव के चार दबंगों ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया था। इस दौरान पति को पीटकर घायल कर दिया था। देवरनिया पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जमानत पर रिहा होने के बाद से आरोपी पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहे थे। वह राजी नहीं हुई तो 14 सितंबर को पीड़िता और उसके पति को जमकर पीटा। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने देवेंद्र, अनुज, जयपाल और मेवाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें