फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता कर लो... वरना तेजाब डाल देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाने में दर्ज लव जिहाद के मामले में नया मोड़ आया है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित युवती को लगातार धमका रहे हैं। समझौता न करने पर आरोपी पीड़ित पर तेजाब डालने की धमकियां दे रहे हैं। परेशान पीड़ित ने सोमवार को शिकायत की तो डीआईजी ने बारादरी पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शाहजहांपुर निवासी एक युवती के साथ प्रेमी और उसके दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुराना शहर निवासी आरोपी मोहम्मद अजहर पर धर्म परिवर्तन कराकर वेश्यावृत्ति कराने का भी आरोप है। शनिवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार पीड़ित को धमका रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक मुंह खोलने पर आरोपी तेजाब डालने तक की धमकी देेते हैं। पीड़ित ने बताया कि रोजाना पीलीभीत निवासी बहन के घर से आते जाते वक्त अजहर और जीशान उनका पीछा भी करते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

बरेली में कराया था धर्म परिवर्तन
- डीआईजी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीड़ित ने अपने ऊपर हुए जुल्म की कहानी सुनाई। बताया कि अप्रैल में झांसा देकर अजहर अप्रैल में उसे शाहजहांपुर से बरेली लाया था। यहां एक प्रतिष्ठित धर्मस्थल पर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। शुरू में अजहर का व्यवहार ठीक था। उसने कुछ दिन उसे अपने घर में भी रखा। बाद में उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हो गया। परिवार भी मारपीट करने लगा। अजहर के अलावा उसके परिवार के और लोगों ने भी उससे दुष्कर्म किया। अब जब रिपोर्ट हो गई है तो उसकी जान के पीछे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें