फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मेडिकल परीक्षण में देर की.. अब नहीं करा रहे कोर्ट में बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मॉडल बनाने का झांसा देकर जिम संचालक के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती का आरोप है कि पुलिस ने पहले तो उसका मेडिकल कराने में हफ्ताभर लगा दिया, अब उसके कोर्ट में बयान नहीं दर्ज कराए जा रहे। जिससे आरोपी पक्ष को वक्त मिल रहा है और वो लोग उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को एडीजी से मिलकर युवती ने शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीजी ने एसपी सिटी को प्राथमिकता से पीड़ित के बयान कोर्ट में दर्ज कराने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

27 जून को एक युवती ने इज्जत नगर थाने में एक जिम संचालक, उसकी मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। आरोप था कि वह जिम में फिटनेस के लिए जाती थी। जिम संचालक ने उसे मॉडल बनाने का झांसा दिया। इसी फील्ड से जुड़े लोगों से मिलवाया। फिर भरोसा जमाकर ट्यूलिप ग्राउंड स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। उसके विरोध पर अपनी मां और बहन से बात कराई और शादी का झांसा दिया। बाद में वादा तोड़ दिया। आरोपी के साथ ही उसकी मां और बहन ने भी उसे पीटा। युवती ने मंगलवार को एडीजी अविनाश चंद्र से मुलाकात कर उन्हें बताया कि रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सप्ताह भर बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया और अब तक उसके कोर्ट में बयान नहीं कराए जा रहे हैं। ऐसा करके पुलिस आरोपियों को समझौते का दबाव बनाने का वक्त दे रही है। उस पर बेतहाशा दबाव है कि फैसला कर लें, वर्ना अंजाम बुरा होगा। एडीजी ने युवती को आश्वासन दिया कि प्राथमिकता से उसके कोर्ट में बयान करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें