बरेली। काठगोदाम से जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस (05013अप/05314डाउन) सात नवंबर तक काठगोदाम स्टेशन के बजाए लालकुआं स्टेशन से चलेगी। रेलवे ने काठगोदाम-लालकुआं सेक्शन पर जगह-जगह जलभराव और मिट्टी कटने से यह फैसला लिया है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश में काठगोदाम-रामपुर रूट पर कई जगह पर रेलवे ट्रैक बह गया था। रेलवे ट्रैक बाधित होने से दो दिनों से रानीखेत एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन पर टर्मिनेट थी। ट्रैक की स्थिति को देखते हुए सात नवंबर तक ट्रेन के रूट परिवर्तन का फैसला किया गया है। अब सात नंवबर तक रानीखेत एक्सप्रेस काठगोदाम से लालकुंआ के बीच निरस्त रहेगी। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया अन्य सभी ट्रेनें काठगोदाम स्टेशन से ही चलेंगी। काठगोदाम से होगा।
पूर्व की तरह काठगोदाम से चलेंगी यह ट्रेनें
02039/02040 काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
03019/03020 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
04125/04126 देहरादून-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन
05043/05044 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस
04690/04689 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस
04667/04668 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल गरीबरथ एक्सप्रेस
02091/02092 काठगोदाम-देहरादून नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस