फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः रामपुर गार्डन एरिया न हॉटस्पॉट बनेगा और न ही सील होगा

विज्ञापन
रामपुर गार्डेन क्षेत्र में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर की कोरोना संक्रमित महिला के रामपुर गार्डन के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने का मामला सामने आया था लेकिन डीएम ने इस इलाके को सील करने या उसे हॉटस्पॉट घोषित करने से इंकार किया है। ऐसे में यहां आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। डीएम नितीश कुमार ने हॉस्पिटल को सील न करने के बारे में बताया कि अस्पताल को सैनिटाइज करने के साथ उसके स्टाफ को वहीं 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित का इलाज होता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उस इलाके को सील या हॉटस्पॉट बना दिया जाए। ऐसे तो कोरोना का इलाज करने वाले सभी हॉस्पिटल और उस एरिया को बंद करना होगा, जो संभव नहीं है। हालांकि मंगलवार देर शाम महिला की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब दूसरी फाइनल जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें