फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में बरेली जोन का रामपुर जिला अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोन के पांच जिले सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रहे। जोन के रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद और अमरोहा ने टॉप टेन में जगह बनाई है। सितंबर माह की तरह रामपुर ने एक बार फिर से बाजी मारी है।
विज्ञापन

रैकिंग में जोन का रामपुर जिला इस बार भी प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि सितंबर माह की तुलना में शाहजहांपुर दो पायदान नीचे खिसक गया। शाहजहांपुर चौथे से छठे स्थान पर पहुंच गया। संभल दूसरे स्थान से फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गया। अमरोहा की बात करें तो वह तीसरे से नौवे स्थान पर पहुंच गया। मुरादाबाद आठवें स्थान पर रहा। बरेली जिला रैकिंग में पिछड़ गया। बरेली 10वें स्थान से 31वें स्थान पर खिसक गया है। पीलीभीत को 72वीं रैंक मिली है।



ऐसे होता है चयन
कॉलर संतुष्टि, पीआरवी रिस्पांस टाइम, अग्नि सुरक्षा, बलवा और अन्य गंभीर अपराध, महिला अपराध, हत्या से संबंधित अपराध, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, गुंडा और गैंगस्टर एक्ट आदि में की गई कार्रवाई की समीक्षा कर नंबर दिए जाते हैं। इसके आधार पर जिलों की रैकिंग बनती है।
विज्ञापन


इस बार भी बरेली जोन के पांच जिलों ने सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में टॉप टेन में जगह बनाई है। जोन के जो जिले रैकिंग में पिछड़े हैं वहां के अधिकारियों को कार्रवाई में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। - रमित शर्मा, एडीजी जोन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें