Rampur-Bareilly Legislative Council seat election program continues
बरेली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को रामपुर-बरेली सीट पर विधान परिषद चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।
कार्यक्रम के मुताबिक चार फरवरी 2022 को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित है। नाम निर्देशन की जांच 14 फरवरी और नाम वापसी 16 फरवरी को होगी। तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 मार्च को मतगणना की जाएगी। कार्यक्रम जारी होने के साथ आचार संहिता भी प्रभावी कर दी गई है। ब्यूरो