फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बाग कल तक मेडिकल हब था.. अब हॉटस्पॉट

विज्ञापन
रामपुर बाग क्षेत्र को सील करते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रामपुर बाग कल तक मेडिकल हब था.. अब हॉटस्पॉट
विज्ञापन

बीस अस्पतालों को दायरे में लेकर ढाई सौ मीटर का इलाका सील, 15 रास्ते किए गए बंद
पुलिस ने दो मुख्य मार्गों पर लगाए बैरियर, 78 पुलिसकर्मी करेंगे निगरानी

बरेली। जिस रामपुर बाग को एक दिन पहले तक मेडिकल हब के तौर पर जाना जाता था, उसे बुधवार को एक डॉक्टर की गैरजिम्मेदारी से खतरे में घिरने के बाद हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। संक्रमित रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड सेंटर के साथ पार्क के पास उनके आवास के हिस्से को ढाई सौ मीटर के दायरे में 15 जगह नाकाबंदी की गई है। इस दायरे में करीब 20 अस्पताल और कई दूसरे बड़े संस्थान हॉटस्पॉट की पाबंदियों में रहेंगे।
रामपुर बाग में अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले रेडियोलॉजिस्ट में मंगलवार रात कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यहां हॉटस्पॉट बनाने के लिए अफसरों ने बृहस्पतिवार को दोपहर तक मंत्रणा की। इसके बाद इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए तय किया कि रेडियोलॉजिस्ट के सेंटर के साथ उनका घर भी हॉटस्पॉट के 250 मीटर के दायरे में रहेगा। अफसरों ने इससे पहले दो छोटे हॉटस्पॉट बनाने पर विचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम इलाके को सैनिटाइज कर दो जगह बैरियर लगा दिए गए। एक बैरियर प्रभा टॉकीज के सामने और दूसरा डॉ. गिरीश के अस्पताल के पास है। कॉलोनी के चार गेट बंद करा दिए गए हैं और अंदर भी नौ जगह बैरिकेडिंग की गई है। रात में निगरानी के लिए कोतवाली पुलिस को लगाया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल ने बताया कि उन्होंने आठ दरोगा, 50 कांस्टेबल और 20 महिला कांस्टेबल की मांग की है। उम्मीद है कि रात में ही इसकी स्वीकृति हो जाएगी। सुबह से तीन शिफ्टों में निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी जाएगी।

अब पूरा आईएमए अब क्वारंटीन

बरेली। रामपुर बाग के एक संक्रमित डॉक्टर की लापरवाही के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आईएमए से संबद्ध सभी डॉक्टरों को क्वारंटीन होने का निर्देश दिया है। उन मरीजों से भी क्वारंटीन होने की अपील की गई है, जो संक्रमित डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पिछले एक हफ्ते के दौरान जांच कराने पहुंचे थे।
पेज 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें