फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 161 मीटर पहुंचा रामगंगा जलस्तर, स्थिति उफान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जलस्तर को प्रभावित करने वाली नदियों से छोड़ा एक लाख क्यूसेक पानी
विज्ञापन


बरेली। रामगंगा नदी में बीते 72 घंटे में करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। लिहाजा नदी का जलस्तर करीब डेढ़ मीटर तक बढ़ गया है। जो रविवार को 161 मीटर दर्ज हुआ। वहीं, जलस्तर प्रभावित कर रही नदियों में पानी छोड़ने का दौर जारी है। स्थिति उफान पर है।
बाढ़ खंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रामगंगा का जलस्तर 160.2 मीटर पर था। बारिश न होने पर भी नदी में छोड़े जा रहे पानी से जलस्तर 161 मीटर पहुंच गया। रविवार को खो बैराज से 20,594, कोसी से 14,600, लालपुर बियर से 32,210, गोला से 9,652, कैमरी से 16,125, दूनी डाम से 25,977 क्यूसेक पानी रामगंगा नदी में छोड़ा गया। इससे फरीदपुर, नबावगंज, मीरगंज आदि इलाकों में जलस्तर बढ़ने के बाद गांवों में पानी घुसने लगा। गौटिया मोहर सिंह और रुकमपुर तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं। दो दिन और जलस्तर में चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम जलस्तर की सीमा पर पहुंचे जलाशय
रिपोर्ट के अनुसार जलाशय जलस्तर की अधिकतम सीमा पर पहुंच गए हैं। धौरा 216.4 के सापेक्ष 215.5 मीटर, बहगुल 208.33 के सापेक्ष 208.7 मीटर, नानक सागर 215.19 के सापेक्ष 214.5 मीटर पर पहुंच गया है। लिहाजा, इन क्षेत्रों में भी स्थिति फिलहाल चढ़ाव पर बनी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें