फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गंगापुर इलाके से कक्षा दो का छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गंगापुर इलाके से कक्षा दो का छात्र लापता हो गया। मां ने उसके लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बारादरी थाना क्षेत्र में गंगापुर रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाली ममता का कहना है कि उनका 10 वर्षीय बेटा यश गोपाल 13 सितंबर की शाम करीब चार बजे घर के सामने खाली मैदान में खेल रहा था। वहां मोहल्ले के कई और बच्चे भी खेल रहे थे।
विज्ञापन

यश हरे रंग की बनियान और जींस का नेकर पहने हुए था। उसी दौरान मैदान के सामने से गणेश शोभायात्रा गुजरी थी। उसके बाद से यश का कुछ पता नहीं चला। जब वह देर शाम तक घर लौटकर नहीं आया तो उन्होंने यश की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ममता ने बारादरी थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गोपाल की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें