फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज-सिराैली मार्ग तक पहुंची रामगंगा, आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/सिरौली/गुलड़िया। रामगंगा में जलस्तर बढ़ने से नल नगरिया से गुलड़िया गौरीशंकर व आंवला के बाद अब मीरगंज से सिरौली का संपर्क मार्ग भी कट गया है। इन दोनों जगहों पर प्रशासन ने दीवार बनवाकर आवागमन को पूरी तरह से बंद करा दिया है।
विज्ञापन

इससे अब लोगों को लंबी दूरी के मार्गों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर से मीरगंज, सिरौली और गुलड़िया क्षेत्र के करीब छह हजार बीघा भूमि जलमग्न है। फसलें नदी में समा चुकी हैं, जिसको लेकर किसान चिंतित है।
गांव गोरा लोकनाथपुर के रामगंगा घाट पर बने पुल की एप्रोच रोड तेज बहाव में कट गई है। इसके कारण मीरगंज और आंवला के बीच सीधा संपर्क टूट गया है। इसी तरह मीरगंज से सिरौली जाने वाले रास्ते पर कैलाश गिरी बाबा मढ़ी रामगंगा घाट के पुल की एप्रोच रोड भी पानी में कट गई है, जिससे पुल पर आवागमन प्रभावित हो गया है। स्थानीय किसानों ने बताया कि आसपास के खेत पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। धान, तिल, उड़द और गन्ने जैसी फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रामगंगा का जलस्तर बढ़ने और दोनों पुलों की एप्रोच रोड कट जाने के बाद मीरगंज से सिरौली और गोरा लोकनाथपुर से गुलड़िया मार्ग को दीवार लगाकर बंद कर दिया गया है, ताकि हादसा न हो।
विज्ञापन

अफसर मौके पर पहुंचे, देखे हालात : सोमवार को भारी बारिश के चलते एसडीएम इशिता किशोर, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और मीरगंज थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पुलों का निरीक्षण किया। जनता से पानी के नजदीक न जाने की अपील की। प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें