फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: राममय बरेली का बाजार... भक्तों को लुभा रही मंदिर की प्रतिकृति, रामनामी पटके की भी धूम

Tue, 09 Jan 2024 04:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण अंतिम चरण में है। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर पूरा देश उत्साहित है। वातावरण राममय हो चला है। बाजार भी इससे अछूता नहीं है। श्री राम मंदिर की प्रतिकृति की जबरदस्त मांग है। भगवा ध्वज और रामनामी पटके भी खूब बिक रहे हैं। युवा टी शर्ट पर जय श्री राम लिखवा रहे हैं। कारोबारियों व व्यापारियों ने इस अवसर को भुनाने की तैयारी कर ली है। बरेली में मुरादाबाद और दिल्ली से श्री राम मंदिर की प्रतिकृति मंगाई जा रही है। वस्त्रों पर छपाई का काम भी तेजी से हो रहा है। पेश है अजीत प्रताप सिंह की रिपोर्ट...
विज्ञापन
राम मंदिर की प्रतिकृति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘सबमें राम, सबके राम, जन-जन में राम’ के संदेश के साथ बरेली के बाजारों में प्रभु श्री राम का गुणगान शुरू हो गया है। आमतौर पर किसी आयोजन, कार्यक्रम या सम्मान समारोह में भेंट किए जाने वाले मोमेंटो पर कोई खास प्रतीक निर्धारित नहीं होता। आर्डर पर संबंधित शैक्षिक संस्थान, सामाजिक, धार्मिक व अन्य संगठन अपने नाम और लोगो को ही मोमेंटो पर छपाई करवाते हैं। इस समय लोगों के हृदय में श्री राम मंदिर की प्रतिकृति बसी हुई है। लिहाजा, बढ़ती मांग को देखते हुए कारोबारियों ने भी हजारों की तादाद में निर्माता को ऑर्डर भेजे हैं।

विज्ञापन


व्यापारियों के मुताबिक संबंधित प्रतीक चिह्न और प्रतिकृति का निर्माण शहर में नहीं हो रहा है। लिहाजा, मुरादाबाद के कारोबारियों को ऑर्डर भेजे गए हैं। गिफ्ट की दुकानों में राम दरबार, श्री राम विग्रह से संबंधित उपहार हाथोंहाथ बिक रहे हैं।

रामनामी पटके की धूम
कुतुबखाना खोआ मंडी के पास रहने वाले कारोबारी हनी के मुताबिक बाजार में रामनामी पटके की जबर्दस्त मांग हो रही है। आयोजनों के लिए बड़ी तादाद में ऑर्डर मिले हैं। अचानक मांग बढ़ने से दिल्ली से माल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऑर्डर दे दिया गया है। वहीं, भारत के झंडे पर अब जय श्री राम छपवाने का चलन भी बढ़ा है। संभावना जताई कि 22 जनवरी को हर घर पर राम नाम की पताका फहराएगी।

विज्ञापन

भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
प्रतिकृति के लिए भेजे ऑर्डर
डीडी पुरम के गिफ्ट शॉप संचालक विकास के मुताबिक राम मंदिर और श्री राम दरबार की प्रतिकृति वाले गिफ्ट की मांग बढ़ी है। जो स्वरूप थे, वह खत्म हो रहे हैं। लिहाजा, मांग को देखते हुए अब ऑर्डर भेजा गया है। बताया कि बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी को यह प्रतिकृति लुभा रही है।

व्यापारिक संगठन ने मंगाए थे छह सौ प्रतीक चिह्न
बीते दिनों उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्य और विशिष्ट अतिथियों समेत देश और प्रदेश से पहुंचे व्यापारी नेताओं को प्रतीक स्वरूप श्री राम मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया था। संगठन ने ऐसे 600 प्रतीक चिह्न मंगाए थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भेंट किए गए प्रतीक चिह्न पर उत्तर प्रदेश का नक्शा, इसपर श्री राम मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार और ऊपर की ओर श्री राम मंदिर की छवि अंकित थी।
विज्ञापन

रामनामी ध्वज खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सजाएंगे घर और मंदिर, आतिशबाजी के बाद बांटेंगे मिठाई
बरेली। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह है। घर और मंदिरों को सजाने के साथ ही आतिशबाजी कर घर-घर मिठाइयां बांटी जाएंगी। कटरा मानराय, गली नवाबान स्थित प्राचीन मंगला माता मंदिर में 22 जनवरी को दीपावली मनाई जाएगी। महंत अजय शर्मा ने बताया कि मंदिर में श्री राम नाम का अखंड जाप होगा। 2,100 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

इधर, भाजपा नेता ललित मल्होत्रा ने बताया कि वह कैंट के साथियों के साथ अक्षत बांट रहे हैं। साथ ही 22 जनवरी को विशेष कार्यक्रम की तैयारी में भी लगे हैं। कैंट में लोग अपने-अपने घरों और घर के मंदिरों की सजावट करेंगे। रंगोली के अलावा भजन-कीर्तन करेंगे। आतिशबाजी कर घर-घर मिठाइयां बांटी जाएंगी। 

भगवान राम का कोई जोड़ नहीं : डॉ. प्रभाकर
बरेली। आनंद आश्रम में प्रवचन करते हुए सोमवार को आचार्य डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि देवताओं में राम और फलों में आम का कोई जो़ड़ नहीं। इस संदर्भ में पूरी कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा में आनंद आश्रम के नरसिंह मोदी, पंकज अग्रवाल, आनंद स्वरूप अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें