बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से लंबे समय से बंद रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस छह जुलाई से फिर दौड़ेगी। फिलहाल अगले आदेशों तक यह ट्रेन पूजा स्पेशल के नाम से चलाई जाएगी।
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली रामनगर-आगरा फोर्ट 05056 डाउन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रामनगर से शाम 7:50 बजे चलकर 11:25 पर इज्जतनगर आएगी और यहां से 11:43 पर बरेली सिटी 11:58 पर जंक्शन होते हुए सुबह 6:55 पर आगरा फोर्ट पहुंचेगी। बुधवार, शनिवार और सोमवार को 05055 अप आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस रात्रि 8:40 पर आगरा फोर्ट से चलकर सुबह 3:15 बजे बरेली सिटी, 3:33 बजे इज्जतनगर, 3:48 पर भोजीपुरा होते हुए 7:20 पर रामनगर पहुंचेगी। इसके अलावा काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर, मुरादाबाद-काशीपुर पैसेंजर पांच जुलाई और रामनगर-मुरादाबाद 05333 पैसेंजर का संचालन छह जुलाई से होगा।