फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूमधाम के साथ निकली राम जी की बारात, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
राम बरात में शामिल भक्त। संवाद
विज्ञापन
बहेड़ी। मेला श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मेला परिसर से रामबरात निकाली गई। नैनीताल रोड से आगे बढ़ते ही अतुल, आलोक गर्ग, विवेक गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, हरबंसगुप्ता, सतीश चंद्र अग्रवाल आदि व्यापारी आ गए। राम बरात तहसील परिसर स्थित जानकी नगर पहुंची तो एसडीएम रत्निका श्रीवास्त्व, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह ने आरती उतारी। रात में बरात होली चौराहा, माथुर रोड होते हुए वापस मेला परिसर में पंहुची। मंत्रोच्चार और पूर्जा-अर्चना के साथ राम-सीता विवाह संपन्न कराया गया। मेला कमेटी कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग, चौधरी गजेंद्र सिंह, महेश शर्मा, पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी, अवधेश रस्तोगी,केहरी सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

परंपरागत रूट से निकली राम बरात

शीशगढ़। कस्बे में प्राचीन रामलीला मेले के शुभारंभ से पहले राम बरात गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। राम बरात मेला स्थल से शुरू होकर मोहल्ला पड़ाव होते हुए परंपरागत तरीके से तय रूट से निकाली गई। राम बरात में राम लक्ष्मण, सीता, विभीषण आदि की बनी झांकियां आकर्षण का का केंद्र बनी दिखाई दे रही थीं। इस अवसर पर रामौतार मौर्य, संजीव रस्तोगी, डॉ. रामौतार गंगवार, महेंद्र हिन्दू, प्रमोद देवल, अरविंद गंगवार, दीपक वर्मा, रामप्रकाश गुप्ता, महेंद्र शर्मा, गौरव रस्तोगी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें