फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात में सद्भावना का इजहार

Fri, 06 Mar 2015 01:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में राम बारात में निकली तो धर्म भेद का बंधन तोड़ सभी ने राम बारात का स्वागत करते हुए भाईचारे का संदेश दिया। किसी ने रंग-गुलाल, फूल बरसाए तो किसी ने गुजिया, मिठाई और चाय, ठंडाई का वितरण किया और आरती भी उतारी गई।
विज्ञापन

राम बारात का भव्य स्वागत कालीबाड़ी पर खंडेलवाल सभा की ओर से राजू खंडेलवाल के नेतृत्व में किया गया। इसमें अमित खंडेलवाल, पुनीत खंडेलवाल, मोहित मेहरा, गोपाल वैश्य, चीनू खंडेलवाल आदि शामिल रहे। बांसमंडी मठ की चौकी के पास पार्षद मोहम्मद असलम के नेतृत्व में फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें गुलाल लगा कर राम लीला सभा के अध्यक्ष मुनीश शर्मा को भगवान राम का चित्र भेंट किया और पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। उनके साथ लतीफ, साबिर, शब्बू, अतीक, मुफीस, अफसान, राशिद, आदि भी थे।
इससे पहले कुमार टाकीज पर आल इंडिया जन सेवा कमेटी की ओर से अध्यक्ष नदीम कुरैशी के नेतृत्व निसार अहमद, मोहसिन खान, पप्पू पहलवान, नईम चौधरी आदि भी थे। इसके अलावा बिहारीपुर में भी कुछ मुस्लिमों की ओर से स्वागत किया गया। इसी तरह पंजाबी महासभा, पटवा समाज ब्राह्मण सभा, रस्तोगी सभा ने भी अगल-अलग स्थानों पर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें