फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना..

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ‘भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना..’ ‘बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है’ जैसे गीतों की धुन पर गुरुवार को बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। तो वहीं भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए अपने प्यार का इजहार उपहार देकर किया। इस दौरान सोशल मीडिया ने भी भाई बहन के इन अनमोल पलों को और बढ़ाने में मदद की।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह इस साल भी भाई और बहन के प्यार में भद्रा बाधा नहीं बनी। इसलिए सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन भर जारी रहा। रक्षाबंधन पर पूजा की थाली में राखी सजाकर अपने ईष्ट देवता को याद करते हुए बहनों ने मंत्र ‘रक्षा करोतु शुभहेतुरेश्वरी: शुभ्यानि: भद्राणि हन्ते’ के उच्चारण के साथ भाई के मस्तक पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। फिर भाइयों ने भी परंपरा का निर्वहन करते हुए बहनों को सरप्राइज गिफ्ट दिए। वहीं जो भाई, बहनों के लिए मनपसंद गिफ्ट नहीं खरीद सके उन्होंने रुपये देकर बहनों से आशीर्वाद लिया। दोनों ही परिस्थितियों में तोहफा पाकर बहनों की खुशी का ठिकाना न रहा।

वर्चुअल वर्ल्ड ने बढ़ाईं खुशियां
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त गुरुवार को सूर्योदय के बाद था, लेकिन वर्चुअल वर्ल्ड में बधाई का सिलसिला देर रात से ही शुरू हो गया था। रक्षाबंधन पर भाइयों और बहनों की खुशियों में वर्चुअल वर्ल्ड ने इजाफा किया, जिसकी शुरुआत राखी बांधने के साथ सोशल साइट्स पर वायरल की गईं तस्वीरों से हुई। हाथ में रक्षासूत्र बांधने और बंधवाने के बाद भाई-बहन ने सेल्फी क्लिक की और वीडियो बनाकर फिर उसे व्हाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल साइट्स पर शेयर कर तारीफें बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें