फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways News: अगस्त में चार दिन निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, दो दिन देरी से होगा संचालन

Sun, 07 Jul 2024 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा में रविवार से यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू हो गया। इसके चलते प्रभावित ट्रेनों के संचालन में फिर परिवर्तन किया गया है। अब राज्यरानी एक्सप्रेस एक और दो अगस्त निरस्त नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल के रोजा जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को एक अगस्त से छह अगस्त तक निरस्त किया गया था। अब इसको एक अगस्त को बहाल करते हुए दो घंटे 15 मिनट और दो अगस्त को तीन घंटे की देरी से चलाया जाएगा। तीन से छह अगस्त तक यह ट्रेन निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


ट्रेन नंबर 22453 लखनऊ-मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस को 31 जुलाई से पांच अगस्त तक निरस्त किया गया था। अब 31 जुलाई व एक अगस्त को ट्रेन बहाल करते हुए पहले की तरह अपने निर्धारित मार्ग एवं समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी। दो अगस्त से पांच अगस्त तक ट्रेन रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14242 सहारनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 23 जुलाई से पांच अगस्त की बजाय अब 23 जुलाई से चार अगस्त तक परिवर्तित मार्ग हापुड़-खुर्जा-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मार्ग से संचालित होगी। 

पांच अगस्त को ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग एवं समय सारिणी के अनुसार ही चलेगी। ट्रेन नंबर 14241 प्रयागराज संगम-सहारनपुर एक्सप्रेस 22 जुलाई से चार अगस्त तक निरस्त की गई थी। यह अब 22 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारिणी के अनुसार चलेगी। 23 जुलाई से चार अगस्त तक परिवर्तित मार्ग लखनऊ-कानपुर सैंट्रल-खुर्जा-हापुड़ मार्ग से संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें