बीसीए की टीम ने कब्जाया खिताब
खंडेलवाल कॉलेज में चल रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पीसीएम को हराकर बीसीए की टीम ने खिताब कब्जाया। पीसीएम ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 55 रन बनाए। बीसीए की टीम ने सात ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल किया। अंपायर की भूमिका सुभांशु डालाकोठी और मोहित ने निभाई। कॉलेज के अध्यक्ष गिरधर गोपाल, प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।