फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के घर में रार: बरेली में राजीव राना ने भाई-भतीजों पर कराई एफआईआर, हत्या की कोशिश का आरोप

Mon, 03 Feb 2025 12:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर राजीव राना ने अपने सगे भाई और भतीजों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
राजीव राना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पीलीभीत बाइपास फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर राजीव राना के घर में रार फैल गई है। राजीव ने बारादरी थाने में सगे भाई हरिओम व भतीजों पर गला दबाकर हत्या की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजीव राना ने बारादरी थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि 29 जनवरी को पत्नी तारावती और बेटी कोमल के साथ वह शनिवार को डॉक्टर से दवा लेकर लौट रहा था। उसी समय सगे भाई हरिओम और भतीजे रजत व शास्वत ने बहाने से उन्हें रोका और पुरानी बातों को लेकर माफी मांगने लगे। 

विज्ञापन


हरिओम ने साथ में घर चलने का आग्रह किया। सगा भाई होने के नाते  बात करते हुए वह लोग इनके साथ इनके घर की ओर चले गए। आरोप लगाया कि इन लोगों ने सीने पर तमंचा तानते हुए इन्हें अंदर खींचने की कोशिश की। विरोध पर इन लोगों ने पीटा और गला दबाने की कोशिश की। आरोप लगाया कि उन्होंने अखबार में विज्ञापन देकर उसे संपत्ति से बेदखल किया है। इससे उसका कारोबार बंद हो गया है। 

चीखपुकार सुनकर राजीव के भाई संजय व राधे आ गए। इन्होंने राजीव को छुड़ाया। घटना के बाद ही वह लोग शिकायत लेकर मॉडल टाउन चौकी पहुंचे। वहां से पुलिस आरोपियों के घर गई तो वह फरार हो गए। राजीव का कहना है कि भाई-भतीजों से जान का खतरा बना हुआ है। बारादरी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है। विवेचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जिन्हे आगे बढ़ाया, अब वही बने जान के दुश्मन
सत्ता की करीबी और जमीनों पर कब्जे करके राजीव राना ने जो अकूत संपत्ति बनाई, अब वही उसके लिए नासूर बन गई है। राजीव का घर और होटल पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर से गिरवा दिया। बची  संपत्ति का चिह्नीकरण किया जा रहा है तो परिवार में भी इसी संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

पीलीभीत बाइपास पर कब्जे की कोशिश में हुए गोलीकांड में राजीव राना और उसके भाई हरिओम दोनों को आरोपी बनाया गया था। राजीव का घर और होटल पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया था। 

ये भी पढ़ें- UP: 'घर आ जाओ, कोई नहीं है...', रात में महिला के पास आया प्रेमी का कॉल, पति को नशे की दीं गोलियां; फिर हुआ ये

इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसमें गंभीर धाराओं में 35 लोगों पर चार्जशीट लग चुकी है। इसमें राजीव समेत अन्य आरोपी काफी समय जेल में रहकर जमानत पर बाहर आ चुके हैं। इज्जतनगर थाने में ही राजीव राना, उसके परिजनों व साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की नई रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसकी विवेचना सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार कर रहे हैं। 

इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए राजीव व उसके भाई-भतीजे कोर्ट से स्टे ले आए हैं। चार्जशीट के बाद ही इन छह लोगों की गिरफ्तारी की जा सकेगी। सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर की प्रक्रिया के तहत राजीव व उसके साथियों की अवैध संपत्ति का चिह्नीकरण भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन

विवाद के पीछे साजिश का अंदेशा
राजीव और उसके भाई के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चर्चा का विषय बना है। हालांकि एक भाई ने दूसरे को संपत्ति से कैसे बेदखल कर दिया। इसे लेकर भी चर्चा हो रही है। चर्चा ये भी है कि कहीं यह संपत्ति को जब्त होने से बचाने को लेकर की जा रही तैयारी तो नहीं है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि भाइयों को स्थापित करने में राजीव का हाथ रहा था, जब गोलीकांड में सब भाई साथ थे तो अब विवाद क्यों हो रहा है। कई सवालों के जवाब विवेचना में सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें