बरेली। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘हम में है राजीव’ कार्यक्रम में बरेली से भी कांग्रेसीजन शामिल हुए। पश्चिमी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पारस शुक्ला ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्हें सभी ने नमन किया। वहीं, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व और व्यक्तित्व की जानकारी दी। ब्यूरो