फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह घंटे देरी से आई राजगीर-हरिद्वार विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
14 अन्य गाड़ियों ने भी कराया इंतजार
विज्ञापन

बरेली। विशेष गाड़ियों की समय सारिणी सुधारने में रेलवे को कामयाबी नहीं मिल रही। इसकी वजह से कई नियमित गाड़ियां भी लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। अगले सप्ताह से बरेली होकर गुजरने वाली विशेष गाड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद समयबद्धता को लेकर चुनौतियाें में भी इजाफा होगा। शुक्रवार को दो विशेष समेत 15 गाड़ियों ने यात्रियों को इंतजार कराया। 03223 राजगीर-हरिद्वार विशेष गाड़ी छह घंटे देरी से आई। 03312 चंडीगढ़-धनबाद विशेष सुपरफास्ट ट्रेन ने दो घंटे इंतजार कराया। इसके अलावा 14207 पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 12203 अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस, 22542 वाराणसी गरीब रथ एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 13010 दून एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें