फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजेश मौर्य ने सेवानिवृत्त अधिकारी से भी ठगे थे दस लाख

Mon, 17 Aug 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रकम दोगुनी करने का झांसा देकर सेवानिवृत्त अधिकारी से राजेश मौर्य ने दस लाख रुपये ठगे थे। वह कई साल से भटक रहे थे। एसएसपी के आदेश पर अब बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रामगंगानगर कॉलोनी निवासी अमर वर्मा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिक्र किया है कि वह सक्षम प्राधिकारी नगर भूमि सीमारोपण से 31 अगस्त 2017 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके कार्यालय में गंगा इंफ्रासिटी का प्रबंध निदेशक राजेश मौर्य आता-जाता था। राजेश मौर्य ने उनसे सेवानिवृत्ति के बाद अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए कहा। निवेश करने पर 22 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने 15 दिसंबर 2017 को दस लाख रुपये का चेक गंगा इंफ्रासिटी के नाम से काटकर राजेश को दे दिया।
चार दिन बाद दस लाख रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर हो गए। वर्ष 2018 में जब अमर वर्मा कंपनी के ग्रीन पार्क स्थित दफ्तर गए तो वहां ताला लटक रहा था। आसपास लोगों ने बताया कि राजेश मौर्य की कंपनी भाग चुकी है। तब से अमर वर्मा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए प्रयास कर रहे थे। पिछले दिनों वह एसएसपी अनुराग आर्य से मिले। उनके आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



राजेश मौर्य पर कस सकता है शिकंजा

राजेश मौर्य ने गंगा इंफ्रासिटी कंपनी के जरिये शहरवासियों को अरबों रुपये का चूना लगाया था। किसी को बिथरी में जेल के पास प्लॉट देने का झांसा देकर ठगा तो किसी को निवेश के नाम पर आर्थिक चोट पहुंचाई। राजेश मौर्य पर वर्ष 2019 में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी, जबकि इस साल उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। राजेश मौर्य को पिछले साल वारंट जारी होने पर जेल भेजा गया था। अब एक बार फिर उस पर शिकंजा कसने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें