फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र चौधरी ने किया पंचायत चुनाव की निष्पक्षता का दावा

Wed, 04 Nov 2015 01:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और कार्यकर्ताओं की दबंगई को सपा ने खारिज किया है। प्रदेश प्रवक्ता और पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने निष्पक्षता का दावा करते हुए कहा कि यदि जरा भी बेईमानी होती तो पार्टी के बड़े नेताओं और विधायकों के परिवार के लोग चुनाव नहीं हारते। उन्होंने कहा कि कहीं भी गुंडागर्दी नहीं हुई इसलिए विरोधियों को भी जीतने का मौका मिल गया।  बरेली आए राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 80 फीसदी सीटें सपा की झोली में गई हैं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से निपटी हैं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा का चरित्र सद्भाव को कम करने वाला है। दुर्भाग्य से केंद्र में सरकार बनने पर यह और बढ़ गया है। पिछले दिनों प्रदेश के कुछ स्थानों पर जो भी हुआ उसमें भाजपा का हाथ है। भले ही वे अब कितनी ही सफाई दे दें लेकिन आरोपों से बरी नहीं हो सकते। यूपी में कानून व्यवस्था का राज है। सपा ने यहां की स्थिति को बिगड़ने से बचाया है। प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष वीरपाल यादव, विधायक अताउर्रहमान और जिला प्रवक्ता हरिशंकर यादव आदि भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन


धान खरीद केंद्राें की शिकायत मिली तो कार्रवाई
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि धान के सरकारी खरीद केंद्राें पर ही किसान धान बेचें। यदि उन्हें खरीद केंद्रों से निराशा होती है तो शिकायत करें। खरीद केंद्राें पर किसी प्रकार की कोई मनमानी नहीं चलेगी। शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें