फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय ने खोले सात नए स्टडी सेंटर

Wed, 24 Jun 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजर्षि टंडन मुक्त राज्य विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। विश्वविद्यालय ने मुरादाबाद और बरेली मंडल में सात नए स्टडी सेंटर खोले हैं। इसके साथ ही, बैक परीक्षा की फीस 500 रुपये से घटाकर 150 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि बरेली में दो नए महाविद्यालयों में स्टडी सेंटर बनाए गए हैं। इनमें जेडीएस पीजी कॉलेज, बीसलपुर रोड और चौधरी हरनाम सिंह कॉलेज भुता शामिल हैं।
मुरादाबाद में राजकिरन डिग्री कॉलेज और रामगोपाल डिग्री कॉलेज में भी सेंटर खुले हैं। जीएस गर्ल्स कॉलेज गुन्नौर, योगीराज जय देव पीजी कॉलेज शाहजहांपुर और इंटीग्रल डिग्री कॉलेज रामपुर में भी नए स्टडी सेंटर शुरू हुए हैं। इन केंद्रों से विद्यार्थियों को घर के करीब शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


घर बैठे बीसीए कर सकेंगे छात्र-छात्राएं-
विश्वविद्यालय ने घर बैठे बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (बीसीए) कोर्स करने की सुविधा भी शुरू की है। इस कोर्स के लिए प्रवेश एक जुलाई से आरंभ होंगे। वार्षिक फीस 13 हजार रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र पर अभ्यर्थी प्रयोगशाला का उपयोग कर सकते हैं।

दीक्षांत समारोह 17 जुलाई को
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 17 जुलाई को आयोजित होगा। यह इस वर्ष प्रदेश में सबसे पहले होने वाला दीक्षांत समारोह है। क्षेत्रीय समन्वयक ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें