फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री का खुला राज: टाइल्स चिपकाते-चिपकाते लूट ली घर की बेटी की अस्मत, किशोरी को होटल ले गया था फरमान

Sun, 27 Nov 2022 04:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
राजमिस्त्री अरमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किशोरी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी फरमान को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस होटल में फरमान ने इस नापाक कृत्य को अंजाम दिया अब उसके प्रबंधन व स्टाफ पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

राजमिस्त्री है फरमान, कुछ दिन पहले लगाया था किशोरी के घर पर टाइल्स
राजमिस्त्री फरमान ने कुछ दिन पहले किशोरी के घर पर टाइल्स लागने का काम किया था। इसके बाद से ही वो किशोरी के पीछे पड़ा हुआ था। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि दो दिन पहले वह नशीला पदार्थ देकर बेटी को डीडीपुरम चौराहे के पास होटल में ले गया और उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। 

घटना के बाद हुआ था विवाद
किशोरी को होटल ले जाकर दुष्कर्म के मामले में तीन दिन पहले खासा विवाद हुआ था। गुरुवार को इज्जतनगर थाने में हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के साथ पहुंची किशोरी और उसके पिता ने एक राजमिस्त्री व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। 

इलाके में था तनाव
आरोपी के दूसरे संप्रदाय का होने से इलाके में तनाव था। आक्रोशित लोगों ने नैनीताल हाईवे पर शहीद गेट के पास जाम लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार कर लिया था। एएसपी चंद्रकांत मीना ने बताया कि शनिवार को फरमान अली को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिना आईडी के रखा था, होटल पर भी शिकंजा
डीडीपुरम के जिस होटल में किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म किया गया था, किशोरी ने उसकी तस्दीक कर ली है। शुक्रवार को पुलिस जब वहां मुआयना करने गई तो होटल में ठहरने का लिखित रिकॉर्ड नहीं मिला। घटनाक्रम के साक्ष्य मिलने के बाद होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी है। बताया जा रहा है कि होटल एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें