फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और उठाइए धूप का लुत्फ... फिर सताएगा कोहरा

विज्ञापन
मंगलवार को तेज धूप खिली तो पार्क हो गए गुलजार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मंगलवार को चटख धूप से चढ़ा पारा, अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त और न्यूनतम में एक डिग्री की गिरावट दर्ज

बरेली। बारिश के बाद कोहरा और बादलों का जमावड़ा खत्म होने के बाद मंगलवार को फिर चटख धूप खिली। तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज हुआ। उधर, मौसम विभाग ने फिलहाल दो दिन तक और धूप खिलने की उम्मीद जताई है। उसके बाद फिर से कोहरा हावी होने की आशंका है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक हवाओं की दिशा में हुए बदलाव की वजह से पहाड़ों की सर्द हवा की आवाजाही बंद हो गई है। हवा की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व होने से तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। कोहरे भी हावी नहीं है और न ही सर्द हवा चल रही है। लिहाजा, धूप काफी चटख होने से 48 घंटों में 12 से 25 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। वहीं, अगले दो दिनों में दो डिग्री सेल्सियस और बढ़त होने की उम्मीद है। जिसके बाद कोहरा हावी होना फिर शुरू होगा। सर्द हवा ठिठुरन का एहसास कराएगी। मंगलवार को तापमान अधिकतम 25.3 डिग्री और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 95 फीसदी रहा। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें