फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश ने बिगाड़ी विशेष ट्रेनों की चाल, 12 घंटे तक की देरी से आईं

Mon, 05 May 2025 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश का असर रविवार को ट्रेनों की रफ्तार पर भी दिखा। बरेली समेत आसपास के जिलों में तेज हवा और बारिश के कारण कई ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हो गईं। विशेष ट्रेनें 12 घंटे तक की देरी से आईं। नियमित ट्रेनों की चाल भी बिगड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की वजह से ट्रेनों और बसों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव भी रहा।
विज्ञापन

04011 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन 11 घंटे, 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन 12 घंटे, 04217 वाराणसी-बठिंडा विशेष ट्रेन तीन घंटे, 01213 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन दो घंटे, 04205 चंडीगढ़-वाराणसी विशेष ट्रेन चार घंटे, 03312 चंडीगढ़-धनबाद विशेष ट्रेन पांच घंटे, 05578 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन दो घंटे देरी से बरेली आईं।

देरी से आईं ये नियमित ट्रेनें12204 सहरसा गरीब रथ दो घंटे, 20506 राजधानी एक्सप्रेस 50 मिनट, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 12328 उपासना एक्सप्रेस 48 मिनट की देरी से आईं। 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 13020 बाघ एक्सप्रेस, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट, 15120 जनता एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।
विज्ञापन

रेलवे ने बढ़ाई सतर्कता
आने वाले दिनों में आंधी और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रेलवे ने सतर्कता बढ़ा दी है। सभी रेल खंडों में पेट्रोलिंग के दौरान सिग्नल और ओएचई लाइनों की विशेष निगरानी की जा रही है। पुलों की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। बारिश-आंधी के दौरान पेड़ गिरने व अन्य वजहों से ओएचई लाइनों को ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में टावर बैगन और स्टाफ को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें