फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बरेली में बारिश होने से बढ़ी ठंड, सर्द हवा से कांपे लोग, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 28 Dec 2024 10:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Weather News: बरेली में क्रिसमस के बाद मौसम बदल गया है। शुक्रवार रात बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
बरेली में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शहर पर बादल मंडराने लगे हैं। अनुकूल माहौल बना तो अगले दो दिन में बारिश भी हो सकती है। साथ ही, कुछ स्थानों पर ओले गिरने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे हैं। तापमान में गिरावट से आगामी दिनों में शीतलहर का प्रकोप सहना पड़ सकता है। शुक्रवार रात में बारिश होने से सर्दी बढ़ गई है। शनिवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। आज भी बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह बादलों के साथ हुई। कोहरा भी छाया रहा। इसके चलते धूप के दर्शन नहीं हुए। दस बजे से जब तेज हवा चली तो कोहरा छंटा और धूप कंपकंपा रहे लोगों को हल्की राहत पहुंचाने लगी। हालांकि, कुछ देर बाद फिर बादल घिरे और धूप गायब हुई। कमोवेश यही स्थिति दिनभर जारी रही। 

UP: 'मुझे और मेरे परिवार को मुंह दिखाने लायक न छोड़ा...', 330 शब्द का नोट, 4 बार लिखी ये बात; युवती ने दी जान
विज्ञापन


दिन के तापमान में गिरावट
दिन का पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, बृहस्पतिवार की रात हल्की सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अनूकूल माहौल बना तो दो दिन तक बारिश के आसार हैं। नमी का स्तर सौ फीसदी पहुंचने से सर्द हवा सताएगी। बारिश के बाद घना कोहरा छाने का अनुमान है। 

विज्ञापन

नगर निगम ने नहीं जलवाए अलाव
शहर में ठंड बढ़ने के बाद नगर निगम ने अलाव नहीं जलवाए हैं। रात में लोग ठिठुरते नजर आए। गीली लकड़ी अलाव में भेजने पर शुक्रवार को दोपहर हंगामा मचा तो शाम को नगर निगम के अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर लकड़ी नहीं भेजी। अमर उजाला की पड़ताल में रोडवेज बस अड्डा, अय्यूब खां चौराहा और गंगापुर के मजदूर अड्डे पर राहगीर और मजदूर ठंड से ठिठुरते मिले। 

गंगापुर मजदूर अड्डे पर ठिठुरते मजदूरों ने पुराने गत्ते जलाकर काम चलाया। यह स्थिति तब है जब पार्षद और आम लोग समय-समय पर अलाव में गीली लकड़ी न जलने की शिकायत करते रहे हैं। रोडवेज के पुराने बस अड्डे पर अलाव बुझा रहा। बरेली से आगरा जा रहे प्रेम आर्य ने बताया कि ऐसा लगता कि कमीशन की आंच में लकड़ी नहीं आ रही। 

गंगापुर मजदूर अड्डे पर मौजूद मिले पप्पू और प्रेमबाबू ने बताया कि अलाव की लकड़ी नहीं पड़ रही। इसलिए गत्ते एकत्र करके सर्दी मिटा रहे हैं। अय्यूब खां चौराहे पर भी लकड़ी नहीं मिली। खजांची लाल और पुरुषोत्तम ने बताया कि हर रोज शाम को छह-सात बजे तक लकड़ी आती है जो गीली होने की वजह से जलती नहीं , लेकिन शुक्रवार शाम को लकड़ी नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें