फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर बारिश का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीते करीब छह दिनों से बारिश का लुत्फ ले रहे शहरवासियों को शनिवार को धूप और उमस से बेहाल होना पड़ा। उच्च वायुदाब क्षेत्र बनने से अनुकूल माहौल नहीं बन सका, जिसकी वजह से छाए बादल भी बारिश नहीं कर सके। मौसम विभाग ने रविवार को राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बीते दिनों हुई बारिश के असर से एक बार फिर शहर में उच्च वायुदाब का प्रभाव है। जिसकी वजह से दिन भर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। इसे बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। बताया कि रविवार की सुबह शहर में निम्न वायुदाब बनने के आसार हैं। लिहाजा, दिन में रह-रहकर हल्की मध्यम बारिश से लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार देर रात को 11.4 एमएम बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें