फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाया वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बरेली। बारिश से मौसम में हुए बदलाव की वजह से वायरल इंफेक्शन बढ़ गया है। सोमवार को जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की खासी संख्या रही। इधर, अभी तक किसी भी सीएचसी-पीएचसी पर एआरवी नहीं पहुंची है। जिला अस्पताल में करीब दो सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

बदलते मौसम में खांसी, बुखार, निमोनिया, सिर दर्द की बीमारियां बढ़ गई हैं। बारिश से वायरल इंफेक्शन भी होने लगा है। डॉ. टीएस आर्या ने कहा कि अभी मौसम में रोजाना परिवर्तन हो रहा है। कभी सर्दी तो कभी गर्मी हो रही है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सुबह-शाम गर्म कपड़े जरूर पहनें। अगले सप्ताह से गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी, तब तक सावधानी बरतने की जरूरत है। इधर, एआरवी लगवाने वालाें की भी जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को करीब दो सौ से अधिक लोगाें ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें