फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की फसल को नुकसान

Tue, 07 Oct 2025 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरगंज। सोमवार शाम चार बजे बारिश होने के कारण  धान की फसले को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। लोगों ने बताया कि इससे पहले दो अक्तूबर को बारिश हुई थी, जिससे कटी फसलों में पानी भर जाने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा था। अब जैसे तैसे किसानों ने फसल को खेत से बाहर निकालकर सुखाया, लेकिन सोमवार को हुई बारिश से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


रामकिशोर, केदारनाथ, चेतराम, प्रसादीलाल आदि ने बताया कि इस बार उनकी धान की फसल बहुत ही अच्छी थी। बैंक से कर्ज लेकर धान की फसल तैयार की थी, लेकिन बारिश से फसलों के प्रभावित होने के बाद चिंता जताई है। 

बरसात से किसान चिंतित
भंडसर/ हाफिजगंज/बहेड़ी। सोमवार शाम को हुई बारिश से क्षेत्र के किसान चिंतित दिखाई दिए। किसान मोरपाल देवी दास, मनोहर लाल, किशनलाल, सुल्तान अली, सलमान आदि ने बताया कि बरसात से किसानों के खेतों में कटी पड़ी धान की फसल में पानी भर गया। इससे उन्होंने नुकसान की आशंका व्यक्त की है। इधर, बहेड़ी में भी किसान परेशान दिख। किसानों का कहना है कि अगर ऐसे ही बारिश जारी रही तो वे खेतों में तैयार फसल को कैसे निकालेंगे। दूसरी ओर धान खरीद केंद्रों पर बारिश से बचाव के लिए महज कुछ टिन शेड ही है। अगर एक साथ किसान का धान आ गया और उसे जमीन पर गिरा दिया गया तो उसे ढकने के लिए तिरपाल तक नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें