छह ट्रेनें निरस्त, सात का मार्ग परिवर्तन, रेलवे ने दिया रिफंड
जम्मूतवी स्टेशन पर मार्च और अप्रैल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान लिए जाने वाले मेगा ब्लॉक के कारण लंबी दूरी की छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में गोविंदनगर-बस्ती के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के काम को लेकर ब्लॉक लिया जाएगा।
इस दौरान सात ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। तीन ट्रेनों का संचालन 50 मिनट तक की देरी से किया जाएगा। सोमवार को रेलवे ने ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की सूचना जारी करने के साथ पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों के लिए किराया रिफंड शुरू कर कर दिया है।