बरेली। यात्रियों के बढ़ते दबाव के बीच रेलवे ने छपरा दिल्ली के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें बरेली जंक्शन होकर गुजरेंगी। इनका संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 05071/05072 छपरा-नई दिल्ली-छपरा स्पेशल 17 नवंबर को छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 18 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 18 नवंबर को दिल्ली से चलकर 19 नवंबर को छपरा पहुंचेगी। 05073/05074 छपरा-नई दिल्ली-छपरा स्पेशल का संचालन 18 और 19 नवंबर को किया जाएगा। 18 नवंबर को छपरा से रवाना होकर ट्रेन 19 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 19 नवंबर को नई दिल्ली से चलकर 20 नवंबर को छपरा पहुंचेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव बरेली में होगा। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के समय और अन्य अपडेट के लिए एनटीईएस वेबसाइट देखने अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी है। संवाद