पूर्वोत्तर रेलवे के नए अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव नंदन ने यहां इज्जतनगर स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। स्टाफ से परिचय के बाद उन्होंने बेहतर कार्य के निर्देश दिए।
बता दें कि यह पद सोमेश कुमार के लखनऊ में मुख्य परियोजना प्रबंधक विद्युतीकरण के पद पर ट्रांसफर से रिक्त हुआ था। मूल रूप से गुड़गांव के निवासी श्री नंदन आईआईटी खड़गपुर से 1985 में इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में बीटेक के बाद भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा में चयनित होने के बाद कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। फिलहाल वह भारत हेवी इलेक्ट्रीकल लिमिटेड नई दिल्ली के ओएसडी पद पर कार्यरत थे।