रेलवे ने बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन को जोड़ने का काम 18 जनवरी को पूरा कर लिया था। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण के बाद काठगोदाम से लखनऊ तक ट्रेनें दौड़ने का रास्ता साफ हो गया था। लखनऊ-काठगोदाम के बीच पहली ट्रेन नंबर 15043-44 शनिवार से चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन बुधवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। विशेष गाड़ी के रूप में पहले दिन शनिवार को काठगोदाम एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 11 बजे चलेगी। आठ फरवरी से काठगोदाम एक्सप्रेस का नियमित संचालन होगा। पंद्रह कोच की इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के नौ, साधारण चेयरकार के तीन, एसी चेयरकार का एक और एसएलआर के दो कोच होंगे।
टेबल:::::
नियमित टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 15043
ट्रेन छूटने का स्टेशन समय
लखनऊ जंक्शन 8.05 बजे
बरेली जंक्शन 11.47 बजे
बरेली सिटी 12.07 बजे
इज्जतनगर स्टेशन 12.31 बजे
भोजीपुरा 12.46 बजे
बहेड़ी 13.14 बजे
किच्छा 13.31 बजे
पंतनगर 13.43 बजे
लालकुआं 13.57 बजे
हल्द्वानी 14.37 बजे
काठगोदाम 14.55 बजे
---------------
ट्रेन नंबर 1504
काठगोदाम 16.05 बजे
हल्द्वानी 16.24 बजे
लालकुआं 16.53 बजे
पंतनगर 17.07 बजे
किच्छा 17.19 बजे
बहेड़ी 17.36 बजे
भोजीपुरा 18.04 बजे
इज्जतनगर स्टेशन 18.19 बजे
बरेली सिटी 18.46 बजे
बरेली जंक्शन 19.27 बजे
लखनऊ जंक्शन 23.55 बजे