सियालदाह एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में घटिया चावल पकाया जा रहा था और यात्रियों को परोसा जा रहा था। इस बात का खुलासा रेलवे अफसरों ने मंगलवार को किया। मामले की रिपोर्ट डीआरएम मुरादाबाद को दी जा रही है।
जम्मू से चलकर कोलकाता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर के समय बरेली जंक्शन पर रुकी वैसे ही सीएमआई (कैटरिंग) जेके ठाकुर, सीएमआई एके शुक्ला, पीसीआई इमरान की टीम ने एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में छापा मार दिया। सबसे पहले वहां साफ सफाई व्यवस्था चेक की। इसके बाद खाद्य पदार्थ की चेकिंग की। सीएमआई ने बताया कि चेकिंग के दौरान मटर पनीर, रोटी, अंडे की क्वालिटी ठीक पाई गई। साफ सफाई भी ठीक थी और खाना बनाने वाले भी ड्रेस में थे। लेकिन यात्रियों को परोसे जा रहे चावल की क्वालिटी घटिया थी और फ्रूड ड्रिंक भी ब्रांडेड नहीं था।