फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलकर्मियों के दिल में दर्द, बढ़ रहा बीपी व शुगर लेवल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलकर्मियों का दिल बीमार हो रहा है। उनका बीपी व शुगर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। इज्जतनगर स्थित मंडलीय रेलवे अस्पताल समेत जंक्शन के रेलवे अस्पताल में सबसे ज्यादा खपत इन्हीं बीमारियों की दवाओं की हो रही है। 50 वर्ष से जयादा आयु के अधिकतर रेलकर्मी इन बीमारियों की गिरफ्त में हैं। रेलवे अस्पतालों में जांच और इलाज के साधन सीमित हैं। जंक्शन के रेलवे अस्पताल का शहर में 10 किमी के दायरे में 13 अस्पतालों से अनुबंध है। इसी तरह इज्जतनगर मंडलीय रेलवे अस्पताल भी निजी अस्पतालों की सेवाएं लेता है। गंभीर बीमारियों की स्थिति में इज्जतनगर मंडल के अधीन आने वाली हेल्थ यूनिटों के कर्मचारियों को पहले मंडलीय रेलवे अस्पताल रेफर किया जाता है। यहां से उनको निजी अस्पतालों में रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

सामान्य बीमारियों की स्थिति में कर्मचारियों को आसानी से इलाज मिल जाता है, लेकिन गंभीर बीमारियों की दशा में समस्या होती है। रेलवे अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भी कमी है। हालांकि, रेलवे के अस्पतालों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, लेकिन इसकी गति धीमी है।
अनियमित दिनचर्या बन रही समस्या
रेलवे अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत सिंह का कहना है कि अनियमित दिनचर्या के कारण रेलवे कर्मचारी ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। उनको दिनचर्या सुधारने और संतुलित आहार लेने की सलाह भी दी जाती है। रेलवे अस्पतालों में आने वाले कर्मचारियों में 50 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारी इन बीमारियों से पीड़ित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें