फरीदपुर। कस्बे में रविवार को रेलकर्मी की हालत बिगड़ गई, लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद भी परिजन रेलकर्मी का वहां इलाज कराने को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने रेलकर्मी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी राधेश्याम के अनुसार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि कस्बे की लाइन पर मठिया निवासी कृष्णपाल (55) पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर ग्रुप डी के कर्मचारी हैं। रविवार दोपहर उनकी हालत बिगड़ गई। उनके परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल से सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान रेलकर्मी के परिजन डॉक्टरों से उपचार करने की बात करने लगे। डॉक्टरों के इन्कार के बाद उनके कुछ रिश्तेदारों ने हंगामा कर दिया। हालांकि बात बढ़ने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एक रिश्तेदार ने बताया कि उनकी सोते वक्त हालत बिगड़ गई। संवाद