फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र से रेल कर्मचारी पहुंचा आफिस हड़कंप मचा

विज्ञापन
Special Train - फोटो : ANI
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आफिस में कोरोना पीड़ित महिला आने की दहशत से कर्मचारी अभी उबर नहीं पाए थे, कि एक और कर्मचारी डीआरएम आफिस में बने कंट्रोल रूम पहुंच गया। पता लगने पर आफिस में हड़कंप मच गया। दशहत से एक कर्मचारी का ब्लड प्रेशर हाई हो गया। हालत बिगड़ने पर कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल भेजा। इसके बाद कंट्रोल रूम को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले डीआरम आफिस पहुंचने वाली कोरोना पीड़ित महिला चौपुला रेलवे कालोनी की रहने वाली है। पूरी कालोनी को हाट स्पाट घोषित करने के बाद वहां से लोगों का निकलना बंद है। शनिवार को महिला के पड़ोस में रहने वाला एक कर्मचारी ड्यूटी करने के लिए डीआरएम आफिस में स्थित रेलवे कंट्रोल रुम पहुंच गया। वहां कार्यरत कर्मचारियों को पता चला कि कर्मचारी महिला का पड़ोसी है, तो आफिस में हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमण की दहशत से एक कर्मचारी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। हालत बिगड़ने पर उसे न्यू माडल स्थित रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे दवा देकर ब्लड प्रेशर सामान्य किया। इसके बाद कंट्रोल रूम् को सैनिटाइज कराया गया। कर्मचारियों का कहना है कि हाट स्पाट क्षेत्र मे सभी रेल कर्मचारियों को छुट्टी दी जाए। हंगामा बढ़ता देखकर कर्मचारी घर चला गया। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी राजस्थान से वापस आई कोरोना पीड़ित एक महिला कर्मचारी के डीआरएम आफिस पहुंचने से हड़कंप मच गया था। डीआरएम आफिस के कर्मचारी काम छोड़कर रेल यूनियनें के नेतृत्व पर धरने पर बैठ गई थी। एडीआरएम आशीष वार्ष्णेय के समझाने के बाद लोगों ने काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें