फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे का मेगा ब्लॉक, बरेली से गुजरने वाली सात ट्रेनें होंगी प्रभावित

Mon, 18 May 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जून के पहले सप्ताह कटिहार-सोनैली व कटिहार-कुरेठा रेलखंडों में ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली सात ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें चार गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और तीन का संचालन देरी से किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ब्लॉक के दौरान पांच जून को रात 11:45 बजे दिल्ली से चलने वाली 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस को रात 1:25 बजे चलाया जाएगा। आठ, नौ और 11 जून को 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस, आठ जून को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पावाखाली-ठाकुरगंज के रास्ते चलाई जाएंगी। 10 जून को 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12 जून 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 13 जून को 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ठाकुरगंज-पावाखाली के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का किशनगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। 10 जून को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 30 मिनट और 13 जून को 19601 उदयपुर सिटी-न्यु जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस रास्ते के स्टेशनों पर 60 मिनट तक नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें