फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे मैदान ने दिए एथलेटिक्स के तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबे समय तक बदहाल रहा इज्जतनगर स्थित रेलवे मैदान संवरने के बाद अब खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने में मददगार बन रहा है। यहां से एथलेटिक्स के तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ही 50 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी निकल चुके हैं। यहां शहर के साथ ही जिले के दूर-दराज के हिस्सों से भी खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

करीब दो दशक पहले मैदान की हालत बदहाल थी। यहां हर ओर झाड़ियां उग आई थीं। प्रशिक्षण की व्यवस्था भी ढंग की नहीं थी। इसके चलते खिलाड़ी धीरे-धीरे करके यहां से किनारा करने लगे। मैदान की बदहाली से निराश खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने इसे संवारने की ठानी। सीनियर डीपीओ सुखबीर सिंह, क्रीड़ा सचिव पदमवीर सिंह और शहर के खिलाड़ियों ने अपने अथक प्रयासों से इस मैदान को खेल गतिविधियों के योग्य बनाया।
अब यह सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं की नर्सरी बन चुका है। यहां से एथलेटिक्स के तीन अंतरराष्ट्रीय एथलीट और 50 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल चुके हैं। मैदान पर मिलने वाली खेल सुविधाओं, नियमित प्रशिक्षण और प्रशासनिक सहयोग की बदौलत शहर के युवाओं ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है। स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए शहर के साथ-साथ हाफिजगंज, सुरला, फरीदपुर, भोजीपुरा, मीरगंज से भी खिलाड़ी आते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां 50 पुरुष और 20 महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोच अजय कश्यप ने बताया कि सुबह खिलाड़ियों को फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं, शाम को खेल का अभ्यास कराया जाता है।
दूसरे देशों में भी बजाया डंका
इस मैदान से निकलने वाले खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी है। 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में आसिफ और मेहताब ने डेफ वर्ल्ड एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। वहीं रिदम शर्मा ने मलयेशिया में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में तीन पदक अपने नाम किए थे। संवाद




मैंने रेलवे मैदान पर सात साल पहले अभ्यास शुरू किया था। अब तक कई बार राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर, पदक जीत चुकी हूं। - अनुष्का, खिलाड़ी
विज्ञापन

शारीरिक कमजोरी के कारण शुरुआत में मुश्किलें आईं, लेकिन प्रशिक्षकों ने मुझे सहारा दिया। मैं एक बार पैरा नेशनल में दौड़ चुका हूं। - राशिद खान, खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें